फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों से हथियारों के बल पर लूटते थे मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के आठ मोबाइल समेत दो लुटेरे काबू
विज्ञापन

लुधियाना। प्रवासी मजदूरों से हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने 33 फुटा रोड मुंडियां से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट के आठ मोबाइल फोन और वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद की है। इस मामले में थाना जमालपुर में मोहल्ला राम नगर 33 फुटा रोड निवासी विक्की कुमार और पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी नशा करने के आदी है। आरोपी विक्की काज बटन का काम करता है और आरोपी पवन ऑटो चलाता है। नशे के लिए आरोपियों ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें