फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा से टकराया टेंपो ट्रैवलर,युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टिवा से टकराया टेंपो ट्रेवलर, युवती घायल
विज्ञापन

गुरदासपुर। दीनानगर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक्टिवा के आगे आने से टेपों ट्रेवलर पलट गया। इस दौरान गाड़ी में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। एक्टिवा चालक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ड्राइवर मिथुन लाल ने बताया कि वह वैष्णो देवी से वापस राजस्थान जा रहे थे। दीनानगर बाईपास पर पहुंचे तो अचानक एक्टिवा सवार युवती सड़क क्रॉस करते हुए उनकी गाड़ी के आगे आ गई। इसके बाद वह अपनी गाड़ी का संतुलन खो बैठे और दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवती गंभीर घायल हो गई। थाने के सहायक सब इंस्पेक्टर केदार सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं घायल मीनू को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है।

17जीडीआरपी10 गुरदासपुर पलटा हुआ टेंपो ट्रैवलर ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें