डेयरी से नकदी और एलईडी चोरी
गुरदासपुर। शहर के गीता भवन रोड पर गोपी डेयरी से चोर मंगलवार रात नकदी और एलईडी को चुरा ले गए। दुकान के मालिक विजय कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात को डेयरी बंद कर अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब डेयरी खोलने गए तो डेयरी के ताले टूटे हुए थे। छानबीन करने पर पता चला कि चोरों ने गल्ले में पड़े कुछ पैसे और दुकान में लगी बड़ी एलईडी को चोरी कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले से संबंधी थाना सिटी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।