मोबाइल चुराती महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद
तरनतारन। थाना सदर पट्टी पुलिस ने दुकान से मोबाइल चुराते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर-19 पट्टी ने बताया कि उसकी मोबाइल फोन की दुकान है। दुकान पर दर्शन कौर पत्नी मुख्तार सिंह निवासी गांव जोड़ सिंह वाला मोबाइल खरीदने आई और एक मोबाइल चोरी करके ले गई। यह सारी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दर्शन कौर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।