ठगी के आरोप में पिता, दो पुत्र नामजद
तरनतारन। थाना सरहाली पुलिस ने जार्डन भेजने के नाम पर 1 लाख 65 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में पिता और दो पुत्रों के खिलाफधोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बलजिंदर कौर पत्नी इकबाल सिंह निवासी गांव सरहाली कलां ने बताया कि उसके लड़के गुरविंदर सिंह को जार्डन भेजने लिए बलजिंदर सिंह, उसके 2 लड़कों रणजीत सिंह और मनजीत सिंह ने उससे 1 लाख 65 हजार रुपये लिए थे। आरोपियों ने गुरविंदर सिंह को जार्डन नहीं भेजा। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी को दी। जांच के बाद आरोपियों खिलाफ थाना सरहाली में केस दर्ज कर लिया गया।