पूर्व सरपंच व पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज
गुरदासपुर। काहनूवान पुलिस ने पंचायत की जमीन में अवैध माइनिंग कराने के बाद जमीन की बोली करवाने के बाद 40 हजार रुपये गबन करने वाले एक बर्खास्त सरपंच के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले में पंचायत सचिव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। गांव सठियाली बर्खास्त सरपंच सतनाम सिंह ने वर्ष 2015 में गांव पंचायत की 1 एक एकड़ चार कनाल पर अवैध माइनिंग कराई। बाद में इसी जमीन को बोली करवा कर गांव के ही हरजीत सिंह पुत्र दीदार सिंह व सतनाम सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के नाम पर 40 हजार में करवाकर खुर्द बुर्द कर दी। मामले की जांच ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी जिंद्रपाल सिंह ने की जिसकी शिकायत पर डीएसपी ग्रामीण मंजीत सिंह ने की। इस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पूर्व सरपंच सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।