ठगी के आरोप में दो पर मामला दर्ज
पठानकोट। सुजानपुर पुलिस थाना प्रभारी इकबाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने ठगी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विनय कुमार निवासी विश्वकर्मा मंदिर चौक सुजानपुर व रजिंद्र चौहान निवासी शास्त्री नगर पठानकोट के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि पीड़ित सुनील कुमार पुत्र किशन चंद निवासी मिर्जापुर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त दोनों व्यक्ति उसके जानकार थे। उन्होंने उससे बेटे के उपचार के लिए पहले एक लाख रुपये लिए। धीरे-धीरे इन्होंने ठगी की नीयत से उन्हें लालच दिया कि यदि वह उसे 4 लाख 60 हजार रुपये देता है तो वह उसे सर्वशिक्षा अभियान के तहत नौकरी लगवा देंगे। उन्होंने दोनों के बहकावे में आकर उन्हें कुल 5.60 लाख रुपये दे दिए लेकिन दोनों आरोपियों ने उसे न तो पैसे वापस दिए, न ही नौकरी लगवाई। इसके चलते वीरवार को सुजानपुर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।