पैैसे न निकलने पर युवक ने एटीएम की तोड़फोड़
पुलिस ने युवक के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
एटीएम से पैसे नही निकले तो गुस्साए युवक ने एटीएम में जमकर तोड़-फोड़ कर दी। घटना शनिवार रात 10: 05 की है। इसके बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गया। पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि डेरा बाबा नानक रोड के मोड़ के पास मोहल्ला मान नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। शनिवार रात करीब 10:05 बजे उस एटीएम कैबिन में एक युवक ने प्रवेश किया। उसने कार्ड लगाया तो पैसे नहीं निकले। गुस्से में युवक ने एटीएम की जमकर तोड़ फोड़ कर दी। इसके अलावा ईंट-पत्थर भी मारे। एसएसचो ने बताया कि युवक की सभी गतिविधियां कैबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में कैद हुए फुटेज से लगता है, युवक शराब के नशे में था। उन्होंने आगे बताया था कि एटीएम पर वहां का सुरक्षा कर्मी अकसर तैनात रहता है। रोज कर्मी करीब 10:30 बजे आता है। एएसआई गुरमीत सिंह को घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए भेजा दिया गया है।
फोटो- 08जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के डेरा रोड के पास पीएनीबी का क्षतिग्रस्त एटीएम