फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने बहन को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

भाई ने बहन को मारी गोली, मौत
बहन-भाई के बीच चल रहा था जमीनी विवाद
एक गोली सीने और दूसरी मुंह पर लगी
पुलिस ने भाई समेत पांच के खिलाफ किया मामला दर्ज, सभी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना आरएफके के तहत गांव अली वाला में रविवार को सुबह जमीन के विवाद में भाई ने गोली मारकर बहन की हत्या कर दी। बहन के मुंह और सीने पर दो गोलियां लगीं। मामला लगभग तीन एकड़ के जमीन का विवाद था। थाना आरएफके पुलिस ने आरोपी भाई समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार बहन परमजीत कौर पत्नी जसविंदर सिंह वासी गांव अली वाला और भाई गुरसाहिब सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी गांव बंडाला के बीच लगभग तीन एकड़ जमीन का विवाद चल रहा था। पिछले लगभग चार साल से बहन-भाई में बोलचाल नहीं थी। रविवार को सुबह 11:45 बजे गुरसाहिब सिंह अपने चार साथियों के साथ बहन के ससुराल गांव अली वाला पहुंचा और जाते ही बंदूक से दो फायर कर दिए। परमजीत कौर को पहली गोली सीने और दूसरी उसके मुंह में लगी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, मृतक परमजीत कौर के पति जसविंदर सिंह ने बताया कि जो जमीन परमजीत के हिस्से में आई थी, वह भी उन्होंने अपने ससुराल वालों को वापस कर दी थी। चार साल बाद गुरसाहिब उनके घर आया और कोई बात नहीं की। उसने बंदूक से गोली मारकर परमजीत की हत्या कर दी।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे थाना आरएफके एएसआई रमेश मसीह ने बताया कि दोनों बहन-भाई में जमीन का विवाद था। रविवार सुबह गांव अली वाला पहुंच गुरसाहिब ने परमजीत कौर को दो गोलियां मारीं, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मामले की तफ्तीश चल रही है। फिलहाल गुरसाहिब समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें