तरनतारन । कस्बा नौशहरा पन्नूआं के सरकारी हाई स्कूल की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। लाठियों से लैस होकर आए आरोपितों ने स्कूल की हेड टीचर को धमकियां दी। हेड टीचर जसतिंदर कौर ने बताया कि स्कूल की जमीन पर सरदूल सिंह व उसके भाई जगतार सिंह का कब्जा था। 2005 में डिवीजन कमिश्नर ने फैसला स्कूल के पक्ष में कर दिया। गिरदावरी व इंतकाल स्कूल के नाम पर है। आरोपित सरदूल सिंह ने इस बाबत अदालत में केस दायर किया। अदालत ने स्कूल को स्टे आर्डर जारी करते हुए जमीन की देखभाल के आदेश दिए गए है। इस दौरान सरदूल सिंह अपने लड़के स्वर्ण सिंह, भाई जगतार सिंह के अलावा जसविंदर सिंह, गुलशेर सिंह समेत लाठियां लेकर आया व स्कूल की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। मौके पर थाना सरहाली के एएसआइ चरण सिंह पहुंचे। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।