गुरदासपुर। थाना दोरांगला की पुलिस ने अवैध माइनिंग के आरोप दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ली हैं। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध माइनिंग करके रेत ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर गाहलड़ी की साइड आ रहे हैं। पुलिस टीम ने टी प्वाइंट गांव सद्दा पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान दो ट्रैक्टर ट्रालियों में रेत भर कर आ रहे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। उन्होंने ट्रैक्टर पीछे ही खड़े कर दिए और भाग निकले। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव हल्ला, विक्कीनिवासी भट्ठा कालोनी के रुप में हुई हैं। दोनोें खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।