फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित हवलदार के बाद एसएचओ पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। नशे की रोकथाम के प्रति गंभीरता न दिखाने पर ममदोट थाने के एसएचओ जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इससे पहले इसी थाने के हवलदार को निलंबित किया जा चुका है। जितेंद्र सिंह की जगह थाने का प्रभारी अब इंस्पेक्टर पुष्पेंदर पाल को बनाया गया है। फिरोजपुर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ पांच जून से शुरु किए गए अभियान के तहत पुलिसकर्मियों पर अब तक की यह बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन

ममदोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गांव जामा रखिया उताड़ के कांग्रेसी सरपंच कुलवंत सिंह के अनुसार 21 जून को बेटे को नशा देने वाले की सूचना थाने में दी गई थी। थाने में मौजूद हवलदार ने नकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। एक घंटे तक थाने में रहने के बाद उन्होंने कहा कि वह स्वयं नशा बेचने वाले को पकड़कर लाते है। जब तक वह गांव पहुंचे तब तक नशा बेचने वाला फरार हो चुका था। सरपंच कुलवंत सिंह का पुलिस पर आरोप था कि थाने से ही किसी पुलिस वाले नशा बेचने वाले को फोन करके भगा दिया। सरपंच से पुलिस को चेतावनी दी थी कि यदि वह नशा बेचने वाले के विरुद्ध एक्शन नहीं लेगी तो वह थाने के सामने धरने पर बैठ जाएंगे।
घटना की वीडियो व ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी हरकत में आए और दूसरे दिन ही थाने के हवलदार को एसएपी संदीप गोयल ने निलंबित कर दिया। अब थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर कर उनकी जगह पर इंस्पेक्टर पाल को तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर जितेेंद्र सिंह बताया उनकी जगह पर पुष्पेंदरपाल को एसएचओ के पद पर तैनात किया गया है, और उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें