बटाला। छोटे भाई ने अपने बडे़ भाई की जमीन का कुछ का हिस्सा धोखे से अपनी बहू के नाम करवा दिया। थाना फतेेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने बड़े भाई की शिकायत पर छोटे भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एएसआई अ बलदेव सिंह ने बताया कि गांव बेरियांवाल निवासी गुरबचन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पास कुल 7 कनाल 9 मरले जमीन है। इस जमीन में से उसके छोटे भाई हरभजन सिंह ने अपने आप को गुरबचन सिंह बताकर धोखे से 2 कनाल 9 मरले जमीन अपनी बहू के नाम करवा दी है। शिकायत की जांच डीएसपी फतेहगढ़ चूडियां ने की। आरोप ठीक पाए जाने के बाद एसएसपी के आदेशों पर हरभजन सिंह के खिलाफ धारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।