तरनतारन। पुलिस ने टी-प्वाइंट प्रिंगडी रोड पट्टी पर इनोवा कार सवार महिला समेत दो तस्करों को काबू किया है। उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। एसपी हरजीत सिंह धालीवाल, डीएसपी हरदीप सिंह चीमा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोगा के तस्कर दीपक खुराना से हेरोइन लाकर तरनतारन में सप्लाई की जा रही है। नाकाबंदी के दौरान कार (एमएच 43 डी 8597) सवार हरजीत कौर निवासी मोहल्ला गुरु तेग बहादुर गांव मुदकी थाना घल्ल खुर्द जिला फिरोजपुर व सुरजीत सिंह टोलू निवासी नदोहर चौक पट्टी को काबू कर उनसे एक किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पट्टी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।