फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चौणे में नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने की 174 की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। गांव चौणे में एक व्यक्ति की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना घुमाण की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया है। कस्बा घुमाण के अंदर नशे की ओवरडोज से यह तीसरी मौत है। वहीं मृतक वरियाम सिंह के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह किसी पर कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। क्योंकि उनका बेटा ही नशे का आदी था। वरियाम सिंह के तीन बच्चे हैं। इस संबंध में मृतक वरियाम सिंह (35) के पिता बलविंदर सिंह और छोटे भाई शाम सिंह ने बताया कि वरियाम सिंह काफी समय से नशा करता आ रहा था। शुक्रवार की देर शाम को वह घर से बाहर गया था। रात को एक युवक बाइक पर बैठाकर उसे घर छोड़ने के लिए आया। जब वरियाम घर आया तो वह नशे की हालत में था। थोड़ी देर के बाद ही वह पूरी तरह से बेसुध हो गया। तभी वह उसे तुरंत मेहता के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि इलाके में नशा बंद होना चाहिए। जिससे कोई और युवा इसके सेवन से अपनी जान न गंवा ले। इस संबंध में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि उक्त मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें