शिवसेना नेता की हत्या करने वालों के स्केच जारी
एक अन्य का नाम एफआईआर में जोड़ा, कुल आरोपियों की संख्या हुई छह
मिल रहे सुराग, जल्द होगी अन्यों की गिरफ्तारी: एसएसपी स्वर्णदीप सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। गत दिनों पुराना शाला में अजय सलारिया की सरेआम गोलियां मार कर हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों के स्केच जारी किए है। इस केस में पुलिस ने एक अन्य आरोपी का नाम एफआईआर में दर्ज किया है।
एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि कुल छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों में मनप्रीत सिंह उर्फ मनी गिरफ्तार हो चुका है। मनप्रीत से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सन्नी पुत्र तेजा मसीह निवासी गोहत पोकर भी उनके साथ वारदात में शामिल था। इस पर सन्नी का नाम भी एफआईआर में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द इस केस में और गिरफ्तारियां होगी।
इससे पहले पुलिस ने सु्खराज उर्फ सुक्खा पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी लखनपाल, हरमीत सिंह उर्फ मीता पुत्र जसवंत सिंह निवासी भटेआ (पुराना शाला), संदीप उर्फ प्रिंस पुत्र परमजीत सिंह निवासी सैदोवाल खुर्द, राकेश उर्फ गेछी उर्फ दीप पुत्र तेजा मसीह उर्फ निक्का निवासी गोहत पोकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गेछी ओर दीप एक ही व्यक्ति के नाम निकले, जिसके चलते कुल छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना पुराना शाला के प्रभारी राम सिंह को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।