नाबालिग लड़की को घर से भगाया
तरनतारन।
थाना सिटी की पुलिस ने नाबालिग लड़की को घर से भगाने के आरोप में मनजिंदर सिंह वासी किला कवि संतोष सिंह नूरदी पर केस दर्ज किया है । एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। उसे आरोपी विवाह का झांसा देकर भगाकर ले गया। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी और उस लड़की की तलाश के लिए छापामारी शुरू कर दी है ।