भुक्की समेत कार चालक गिरफ्तार
पठानकोट। सीआईए स्टाफ ने एसआई बलविन्द्र सिंह की अगुवाई में गांव राजपरूरा मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक कार सवार युवक से 10 किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर और युवक को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक पलविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह नशे की खेप कश्मीर घाटी से आने वाले ट्रक चालकों से सस्ते दामों में लेकर यहां महंगे रेट पर बेचता है।