फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेजा को भगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर को छुड़ाने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमृतसर। जिला पुलिस ने कुछ दिन पूर्व कपूरथला के अस्पताल से कुख्यात गैंगस्टर गुरभेज सिंह उर्फ भेजा को छुड़ाकर ले जाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक भेजा के साथी है। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपियों की पहचान अमन एवेेन्यू निवासी शमशेर सिंह, मजीठा रोड निवासी आकाश दीप सिंह और सिल्वर एस्टेट निवासी कुलदीप सिंह उर्फ जज के रूप में बताई है। आरोपी आकाशदीप का पिता सुरेंद्रपाल व्यास पुलिस स्टेशन में बतौर एएसआई तैनात हैं। आरोपियों ने कुछ दिन पहले मजीठा रोड इलाके में शराब का ठेका भी लूटा था। पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव न पत्रकार वार्ता में बताया की इन तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें