दो गुरुद्वारों से गोलक चोरी, मामला दर्ज
गुरदासपुर। पुलिस स्टेशन कलानौर के अंतर्गत गांव हकीमपुर के गुरुद्वारा से रात चोरों ने गोलक चोरी कर ली। गुरुद्वारा बेर साहिब के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी हकीमपुर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि वह शाम के समय गुरुद्वारा बंद करके बाहर से ताला लगाकर घर चले गए। जब छह जनवरी की प्रात:काल चार बजे वह गुरुद्वारा साहिब में प्रकाश करने के लिए पहुंचा तो देखा कि गुरुद्वारा साहिब का बाहर वाला ताला खुला हुआ था। गुरुद्वारा साहिब के भीतर जाकर देखा तो गुरु घर की गोलक जिसमें करीब चार हजार रुपये थे चोरी हो चुकी थी। उसने बताया कि पता चला है कि गांव पैडूवाल और गांव औजला के गुरुद्वारों की गोलक भी चोरी हुई है। मामले संबंधी जांच कर रहे अधिकारी एएसआई गुरविंद्रपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।