सेहत विभाग ने सरसों तेल के नमूने भरे
पठानकोट। फूड सेफ्टी विंग ने कालेज रोड स्थित लक्ष्मण सिंह एंड सन्स एवं अरोड़ा ऑयल एंड फ्लोर मिल में औचक चेकिंग की। सहायक कमिश्नर फूड राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लक्ष्मण सिंह एंड सन्ज में 200 टीम रसोई ब्रांड व 200 टीन सुनहरी किरण ब्रांड मस्टड ऑयल (सरसों का तेल) व अरोड़ा ऑयल एंड फ्लोर में 50 बॉक्स वेटर ब्रांड व 200 टीन मशाल ब्रांड मस्टड ऑयल के सैंपल भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि भरे गए सैंपलों को जांच के लिए फूड लैबोरेटरी खरड़ भेज दिया जाएगा।