फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पाक बार्डर से पकड़ी गई हिरोइन के साथ दो अन्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन में दबी 3 किलो हेरोइन संग दो काबू
विज्ञापन

गुरदासपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर कमालपुर जट्टां के पास एक बैटरी में डाल कर जमीन में दबाकर रखी 3 किलो हेरोइन पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल सेल अमृतसर और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद की थी। मामले में दो तस्करों को स्टेट स्पेशल सैल अमृतसर ने गिरफ्तार कर उनसे 2 लाख 50 हजार रुपये और एक पाकिस्तानी सिम बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सकत्तर सिंह पुत्र रसाल सिंह तथा इंद्रजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव दाऊके जिला अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उक्त हेरोइन पाकिस्तान से उसके साथी तस्कर काफल मसीह पुत्र सैजो मसीह निवासी गांव मनियाली (लाहौर) ने एक निहंग नामक कोरियर के माध्यम से भारत भेजी थी। आरोपियों को गुरदासपुर अदालत में पेश कर 30 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें