सरपंच पर पंचायत की जमीन में हेराफेरी के आरोप, केस
गुरदासपुर। पुलिस ने कलानौर के सरपंच के खिलाफ पंचायत की जमीन की बोली में हेराफेरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। कलानौर पुलिस प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह ने 16 अप्रैल को उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी कि कलानौर के सरपंच हरकीरत सिंह पड्डा ने 2014-15 में गांव की करीब 1500 एकड़ शामलाट पंचायती जमीन को ठेके पर देते समय मोटी रकम का गबन किया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट में आया कि 16 प्लांटों की पहले मंहगे भाव पर बोली पर प्लॉट अलॉट किए गए, लेकिन बाद में दोबारा उन प्लांटों की बोली रद्द कर सस्ते भाव में बेच कर करीब 35-36 लाख का गबन किया। इस शिकायत की जांच का काम डीएसपी कलानौर को सौंपा गया। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना कलानौर में सरपंच हरकीरत सिंह पड्डा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।