घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, केस
सरदूलगढ़। शहर की ढाणी खहरा खुर्द में एक महिला के घर में घुसकर उससे मारपीट करने, मोटरसाइकिल व टांगर को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। संतोष रानी ने पुलिस को बताया कि उसके घर में घुसकर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। पुलिस ने अंग्रेज सिंह, बंत सिंह, निर्मल सिंह, दरबारा सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, कल्याण सिंह, जस्सी सिंह और बहादुर सिंह वासी खेड़ी हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।