हेरोइन और नशे की गोलियों समेत पांच काबू, केस दर्ज
तरनतारन
जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी के दौरान हेरोइन और नशीली गोलियों समेत पांच लोगों को काबू किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि थाना सदर पट्टी के एएसआई निर्मल सिंह ने गश्त कर गांव भगूपुर संगवा से गुरनाम सिंह निवासी गांव कैरों को काबू कर उससे 170 नशीली गोलियां बरामद की। इसी प्रकार एएसआई गुरविंदर सिंह ने नवजोत सिंह उर्फ गुल्लू निवासी गांव लौहुका को 10 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। थाना सदर तरनतारन के एएसआई सुखदेव सिंह ने लिंक रोड गांव पखोके से गुरिंदरपाल सिंह उर्फ भोलू निवासी जंडियाला गुरु को पांच ग्राम हेरोइन समेत दबोचा। थाना सिटी के एएसआई बलदेव सिंह ने जसबीर सिंह उर्फ बाऊ निवासी सिटी सेंटर मार्केट तरनतारन को गंदा नाला पलासौर रोड से छह ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। थाना वल्टोहा के सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने नछत्तर सिंह उर्फ राजू निवासी वल्टोहा को 208 नशीली गोलियों समेत काबू किया।