गुरदासपुर। बेटों को शराब पीने से रोकने पर बेटों ने पिता पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया। तारा सिंह पुत्र साधू सिंह वासी गांव कोट भल्ला ने बताया कि उनका बेटा सर्बजीत सिंह उर्फ सोनू, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा शराब पीने के आदी हैं और कोई कामकाज नहीं करते। उनको वह शराब पीने से रोकता रहता है। शनिवार रात जब वह अपने दोनों बेटों को शराब न पीने की बात कह रहा था तो उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया। थाना पुराना शाला की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहन लाल ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर सर्बजीत सिंह, सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के छापामारी की जा रही है।