फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर निगल कर दी थी जान, पति पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जहर निगला, पति पर केस
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना बहरामपुर की पुलिस ने एक महिला की अज्ञात कारणों से हुई मौत पर कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। यह मामला मृतका के पति के खिलाफ उसके पिता के बयान पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएसआई नछत्तर सिंह ने बताया कि बचन सिंह पुत्र सेवा राम निवासी रांझे के कोठे थाना तारागढ़ की ओर से दर्ज बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने रमेश कुमार निवासी बाला पिंडी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बचन सिंह की बेटी दर्शना देवी (35) की शादी रमेश कुमार के साथ करीब 12 साल पहले हुई थी। दर्शना देवी की 26 जुलाई 2018 को अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई थी। मृतका की मौत पर कई तरह के सवाल उठाए गए थे। कई तरह के शक होने पर पुलिस ने 27 जुलाई को 174 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया था। विसरा रिपोर्ट निरीक्षण के लिए खरड़ भेजी गई थी। विसरा रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ और कीड़े मार दवाएं हत्या का कारण पता चली। रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर की राय लेकर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को दहेज और अन्य कारणों से परेशान किया जाता था। इसके चलते उसने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें