फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में 16 साल की छात्रा ने निगली सल्फास, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव ईटी में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय छात्रा की जहर निगलने से मौत हो गई। घटना सुबह दस बजे की बताई जा रही है। जब छात्रा घर पर अकेली थी। जहर निगलने के बाद हालत बिगड़ी तो छात्रा ने अपनी आंगनबाड़ी वर्कर मां को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मां घर पहुंची तो बेटी की हालत गंभीर थी। छात्रा को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने युवती की मौत का कारण सल्फाल अधिक मात्रा में निगलना बताया है। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया दिया गया। मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी स्पोर्ट्स में दस मेडल जीत चुकी है। अब वह स्टेट लेवल पर खेलने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें