फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी डिलीवरी ब्वॉय ने खुद तैयार की थी लूट की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी के बेच डाले थे 20 हजार के सिलेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चाकू दिखाकर गैस एजेंसी डिलीवरी ब्वॉय से 20 हजार रुपये लूट के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लूट का पूरा ड्रामा डिलीवरी ब्वॉय ने खुद रचा था। ताकी गैस एजेंसी के बेचे गए 20 हजार के सिलेंडर को इस पैसे से दोबारा खरीदकर लौटाया जा सके। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी गुरप्रीत सिकंद ने बताया कि वीरवार को किदवई नगर में उस समय हंगामा हो गया था। जब इस एरिया में गैस डिलीवरी देने पहुंचे राणा गैस एजेंसी मुलाजिम बलविंदर सिंह ने शोर मचा दिया कि चाकू दिखाकर उससे तीन मोटरसाइकिल सवार युवक 20 हजार 24 रुपये लूट कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए आसपास एरिया के सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया गया। पुलिस ने लूट के एरिया के आसपास में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की लेकिन किसी फुटेज में कोई मोटरसाइकिल सवार युवा वहां से गुजरते नहीं दिखे। आखिरकार पुलिस के शक की सुई बलविंदर सिंह पर घूम गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। बलविंदर सिंह ने खुद मान लिया कि यह सारा ड्रामा उसने खुद रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें