फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में घुस कर चलाई गोलियां, पिता-पुत्र सहित 4 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन घर में घुस चलाई गोलियां, पिता-पुत्र समेत चार घायल
विज्ञापन

तरनतारन। थाना वैरोंवाल के गांव फतेहपुर बंदेशा में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इसके साथ ही गोलियां भी चलाईं। इससे पिता-पुत्र समेत चार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

थाना वैरोवाल के गांव फतेहपुर बंदेशा निवासी निर्मल सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद था। इस विवाद को गांव की पंचायत ने भी सुलझाने का कई बार प्रयास किया। निर्मल सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे गांव के ही कुछ लोग घर में दाखिल हुए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दो लोगों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। इससे निर्मल सिंह, उनका बेटा सुखराज सिंह, भाई रविंदर सिंह और भतीजा बलविंदर सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रीत इंदर सिंह, जांच अधिकारी हरी सिंह पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। निर्मल सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने राइफल से गोलियां चलाईं। भागते समय चार कारतूस जमीन पर गिर पड़े। निर्मल सिंह ने आरोप लगाया कि घर में दाखिल हुए आरोपियों को सियासी सपोर्ट है। इस वजह से पुलिस पक्षपात कर रही है। डीएसपी सब डिवीजन हरदेव सिंह बोपाराय का कहना है कि मीयांविड के अस्पताल में सभी घायलों को दाखिल करवाया गया है। मामले दोनों गुटों की ओर से शिकायत मिली है। इस बाबत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्मल की शिकायत की प्रथम जांच में गोलियां चलने का खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें