फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थो समेत 2 काबू,

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों समेत दो गिरफ्तार, मामला दर्ज
विज्ञापन

मानसा। जिला पुलिस ने दो लोगों को काबू कर उनके पास से हेरोइन, शराब और लाहन बरामद की है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना सिटी-1 मानसा के सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने पुलिस पार्टी समेत जगसीर सिंह वासी जवाहरे को काबू कर तलाशी ली। उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ थाना सिटी मानसा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना बोहा के हवलदार पाल सिंह ने दर्शन सिंह बरेह को काबू करके उसके पास से 15 लीटर लाहन बरामद किया है। उसके खिलाफ थाना बोहा में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थाना सिटी बुढलाडा के सहायक थानेदार जंटा सिंह ने नरिंदर कुमार व संतू सिंह वासी बुढलाडा के पास से 36 बोतल शराब ठेका देसी मार्का शहनाई की बरामद की गई है। थाना सिटी बुढलाडा में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। दोनों आरोपी मौके से भाग गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें