सेनेटरी दुकान में चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
बटाला। गांव हरचोवाल में सेनेटरी की दुुकान से चोर ने सामान औैर कुछ नकदी चोरी कर ली। दुकान में सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई। श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुकान मालिक गुरमुख सिंह निवासी हरचोवाल ने बताया है कि रविवार की सुबह वह दुकान पर आया तो ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर कैश वाला दराज भी खुला हुआ था। जांच में पता चला कि चोर सेनेटरी का सामान और दराज में रखे 22500 रुपये ले गये थे। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब दुकान के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें एक युवक का फुटेज मिला, जो दुकान में चोरी करता दिखाई दिया है। आरोपी की पहचान शेरा निवासी गांव भाम के रूप में हुई है। पुलिस ने शेरा के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।