फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों के साथ 4 व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में मादक पदार्थों के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

पठानकोट। जिला पठानकोट की पुलिस ने मादक पदार्थों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक व्यक्ति जालंधर, 2 जेएंडके और 1 बिहार का रहने वाला है। थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने ने तोकी बैरियर के पास से प्राइवेट वाहन की चेकिंग में बिहार के मधुबनी निवासी विजय कुमार को 200 नशीली गोलियां और 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार जेएंडके निवासी इम्तियाज अहमद और जावेद को धीरा शहीदी गेट के पास70 ग्राम हेरोइन और 550 ग्राम नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। थाना सुजानपुर की पुलिस ने जीटी रोड माधोपुर में जालंधर निवासी जोगिंद्र पाल को 7 किलो चूरा पोस्त के साथ काबू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें