फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को अगवा कर रात भर सड़कों पर घुमाते रहे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी को अगवा कर रात भर घुमाते रहे बदमाश
विज्ञापन


- पुलिस को नहीं लगी भनक, कार समेत किया था अगवा, सोनीपत भी ले गए
- पीड़ित के कार्ड से की खरीदारी, चेन व कैश लूटकर सीलमपुर के पास छोड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विवेक विहार में शुक्रवार देर रात तीन बदमाश ने कारोबारी लक्ष्य भाटिया (23) को कार सहित अगवा कर लिया और रातभर दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। लेकिन पुलिस को भनक तक नही लगी। आरोपी पीड़ित को हरियाणा के सोनीपत भी ले गए। बदमाशों ने पीड़ित के डेबिट कार्ड से खरीदारी की। फिर तड़के सीलमपुर के पास कार समेत पीड़ित को छोड़कर भाग गए। लक्ष्य की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लक्ष्य परिवार के साथ बी-128 झिलमिल कालोनी, विवेक विहार में रहता है। पिता अरविंद कुमार भाटिया के साथ लक्ष्य पीवीसी टेप के कारोबार में हाथ बंटाता है। शुक्रवार देर रात लक्ष्य अपने दोस्त के पास से लौट रहा था। तभी जिंजर होटल के पास वह लघु शंका के लिए रुका। इसी दौरान पीछे से आए तीन बदमाशों ने लक्ष्य की कमर पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद लक्ष्य को उसकी कार में बिठा लिया। एक बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। बदमाशों ने लक्ष्य के गले से सोने की चेन, तीन-चार हजार की नकदी, मोबाइल और तीन डेबिट कार्ड लूट लिए। आरोपी सिविल लाइंस पहुंचे, जहां लक्ष्य के कार्ड से उसकी कार में दो हजार रुपये का ईंधन डलवाया। इसके बाद उसे लेकर प्रीत विहार में 24 घंटे खुलने वाली दुकान पहुंचे। वहां भी कार्ड का पिन नंबर लेकर उससे खरीदारी की। वहां से आरोपी दरियागंज पहुंचे, जहां अन्य बदमाश को आरोपियों ने लक्ष्य के कार्ड दे दिए। बाद में तीनों उसे सोनीपत लेकर गए। तड़के आरोपी उसे लेकर श्यामलाल कॉलेज के पास पहुंचे और आरोपियों ने पीड़ित को धमकी देकर कार समेत छोड़ दिया। लक्ष्य ने तड़के परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें