दुराचार के आरोप में नामजद व्यक्ति काबू
बटाला। नाबालिग से दुराचार करने के आरोप में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रभजोत सिंह के तौर पर हुई है। फतेहगढ़ चूड़िया के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि प्रभजोत सिंह ने एक नाबालिग लड़की से दुराचार किया था। पीड़िता के पारिवारिक सदस्यों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होेंने पुलिस को सूचित किया। उनके बयान पर पुलिस ने प्रभजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उक्त आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार शाम को पुलिस को आरोपी प्रभजोत सिंह को फतेहगढ़ चूड़ियां की दाना मंडी से गिरफ्तार कर लिया।