जेल मे मोबाइल फेंककर दो युवक फरार
गुरदासपुर । केंद्रीय जेल गुरदासपुर में मंगलवार दोपहर को दो युवक मोबाइल फोन फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को मोबाइल फेंकते हुए देखा था। इसके बाद जेल प्रशासन हरकत में आ गया। जेल प्रशासन ने मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। एसपी जेल रणधीर सिंह उप्पल का कहना है कि केंद्रीय जेल में दिवाली के त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। मोबाइल में लगे सिम के जरिये आरोपियों की तलाश की जाएगी।