फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर शिकंजा कसने वाले ही हुए शिकार, पंजाब पुलिस के 22 में से 13 जवान डोप टेस्ट में फेल

Fri, 15 Nov 2019 02:06 PM IST
ajay kumar अशोक नीर , अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
punjab police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अमृतसर के सिविल अस्पताल में तरनतारन पुलिस के 22 जवानों के हुए डोप टेस्ट में से 13 जवान फेल हो गए। इससे खाकी के दामन में नशीले पदार्थों के सेवन के लग रहे दाग और गहरे होते जा रहे हैं। इन जवानों का वजन भी अधिक पाया गया।

विज्ञापन


गुरुवार को सिविल अस्पताल स्थित लैबोरेटरी में तरनतारन पुलिस का जमावड़ा लगा हुआ था। ये मुलाजिम डोप टेस्ट करवाने आए थे। डीएसपी तरनतारन सुखमिंदर सिंह ने अस्पताल के एसएमओ डॉ. अरुण शर्मा को एक विनय पत्र दिया, जिसमें इन मुलाजिमों का डोप टेस्ट करने को कहा गया था।

इसके बाद एक-एक मुलाजिम को लैब में भेजा गया और उनके यूरिन के सैंपल लिए गए। सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल भी लैबोरेटरी में पहुंचीं और स्टाफ को ताकीद की कि डोप टेस्ट की हर प्रक्रिया पूरी की जाए। दोपहर दो बजे डोप टेस्ट की रिपोर्ट आई तो 22 में से 13 मुलाजिम का डोप टेस्ट फेल पाए गए। ज्यादातर पुलिस मुलाजिमों के यूरिन में मॉरफिन पाई गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सिविल अस्पताल तरनतारन एवं सिविल अस्पताल पट्टी में डोप टेस्ट करने के नाम पर बड़ी धांधली हुई है। उक्त पुलिस मुलाजिमों का पहले इन्हीं दोनों अस्पतालों में डोप टेस्ट हुआ था। इस दौरान डोप टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई। चूंकि तरनतारन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शंका थी कि ये मुलाजिम नशेड़ी हैं, इसलिए इनका डोप टेस्ट अमृतसर से करवाया गया।

अमृतसर देहात पुलिस के 16 कर्मचारी पाए गए थे नशेड़ी
इससे पहले सितंबर में अमृतसर देहात के मुलाजिमों का डोप टेस्ट करवाया गया था। इस दौरान 16 पुलिस वाले नशेड़ी पाए गए थे। एक मुलाजिम ने तो डोप टेस्ट को चकमा देने की असफल कोशिश की। वह घर से अपनी पत्नी का यूरिन सैंपल ले आया, पर मशीन ने उसका झूठ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें