घर से नकदी और गहने चोरी
दीनानगर (गुरदासपुर)। शहर की घुमिआरां गली में रविवार रात चोर एक घर से नकदी और गहने चोरी कर ले गए। घर की मालकिन विजयी कुमारी ने बताया कि रविवार को उनके मायके तारागढ़ में कोई समागम था। उनका पूरा परिवार वहां गया हुआ था। सोमवार सुबह उनको किसी पड़ोसी का फोन आया। उसने बताया कि घर का बाहर वाला गेट खुला पड़ा है और अंदर के दरवाजे भी खुले पड़े हैं। इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि अलमारियां और ट्रंक खुले पड़े थे। जब उन्होंने सामान की जांच की तो घर से 92,000 की नकदी, करीब 15 तोले के जेवर और दो हीरों के सेट चोरी हो गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।