18 दिन बाद पुलिस ने चोरी का केस किया ट्रेस
पठानकोट। दौलतपुर के घर से 40 हजार कैश और मोबाइल चोरी करने के अरोप में थाना 2 की पुलिस ने सुंदरनगर निवासी युवक पर घटना के 18 दिन बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता छोटा दौलतपुर निवासी मनविन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 जुलाई की रात अपने परिवार के साथ सो रहा था कि सुबह 7 बजे पता चला कि घर के दूसरे कमरे में पड़ी अलमारी से 40 हजार रुपये, मोबाइल समेत और भी सामान गायब था। उन्होंने बताया कि मोबाइल नया था और डिब्बे में पैक था, आरोपी ने घर से बाहर निकलकर मोबाइल निकाल लिया और डिब्बा, बिल बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। डिब्बा 2 दिन बाद मिला और पुलिस को बिल तथा आईएमईआई नंबर दिया, जिसके बाद मोबाइल को ट्रेस किया गया और पता चला कि मोबाइल सुंदरनगर निवासी करम सिंह चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं जांच कर रहे एएसआई रामलाल ने बताया कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है।