मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज
गुरदासपुर। शहीद लेफ्टीनेट नवदीप सिंह खेल स्टेडियम में मनाये गये जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे तकनीकी शिक्षा व उद्योगिक सिखलाई मंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी डा. कमलजीत कौर व बेटी भी उपस्थित थी। उन्होंने जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सबको पता है कि खेतीबाड़ी भारत की रीढ़ की हड्डी है और पंजाब की आर्थिकता तो निर्भर ही खेती करती है, पिछले कुछ समय खेती में मुनाफा कम होने से पंजाब के काफी किसानों के सिर कर्जा का भार था, मगर पंजाब सरकार की पहलकदमी सदका किसानों के कर्जे माफ करने की कड़ी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शरू की। 2.5 एकड़ वाले किसानों का दो लाख तक का कर्जा पहले चरण में माफ किया जा रहा है। अगले चरण में पांच एकड़ तक वाले किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।
27जीडीआरपी01 गुरदासपुर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि चरणजीत सिंह चन्नी