फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप के लिए भाई ने भाई पर चलाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के लिए भाई पर चलाई गोलियां
विज्ञापन

पिता के नाम है जमीन, दोनों भाई में साथ रखने के लिए भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
पिता के लिए दो भाइयों के बीच गोलियां चलीं। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। दोनों घायल हुए। पिता छोटे बेटे के साथ रहता था और बड़ा बेटा चाहता है कि उसके साथ रहे। फिलहाल इस मामले में फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस में नामजद आरोपी सैनिक है।
मामला कुछ यूं है। सुखराज सिंह ने थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके पिता सुच्चा सिंह उनके साथ रहते हैं। उनका भाई कंवलजीत सिंह निवासी, 36, रंजीत विहार लोहारका रोड, अमृतसर सैनिक है। बीते 20 मई को एक महीने की छुट्टी पर आया है। बीती 14 जून को रात करीब दस बजे वो कार में रात करीब दस बजे आया। घर आते ही उसने मेरे साथ मारपीट करने लगा। जबरदस्ती पिता को अपने साथ ले जाने के लिए मुझ पर गोलियां चला दी। कुछ फायर हवा में किए। मैं किसी तरह बच गया। इस दौरान उसने मुझ पर हमला भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कंवलजीत सिंह कहते हैं कि मैंने जान बचाने के लिए हवाई फायर किया था, मेरा भाई सुखराज झूठ बोल रहा है। पुलिस जांच में सब कुछ सामने आ ही जाएगा। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरजीत सिंह कहते हैं कि आरोपी कंवलजीत सिंह गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल है। झगड़ा केवल प्रापर्टी का है। बाप के नाम की प्रापर्टी के लिए दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ है। जांच चल रही है। जल्द ही इस मामले में गवाहों के बयान दर्ज करके कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें