फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने पति समेत तीन पर लगाया जहर खिलाने का आरोप
विज्ञापन

सनौली। गांव रसलापुर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। बापौली थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता सीमा ने थाना बापौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल 2017 को गांव रसलापुर निवासी शमशाद के साथ कोर्ट मैरेज की थी। आरोप है कि शादी से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। 8 जून 2017 को उसके पति शमशाद, जेठ अयुब व गांव के ही यामिन उसे लेकर देसराज कॉलोनी में पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। आरोपियों ने बाद में उसे सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने विवाहिता के बयान पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बापौली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें