फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना रचाई दूसरी शादी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना रचाई दूसरी शादी, केस दर्ज
विज्ञापन

तरनतारन। गांव बुर्ज रायके निवासी सुखदीप सिंह ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी रचा ली। इस संबंध में वल्टोहा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजविंदर कौर पुत्री कलगा सिंह निवासी गांव अलगों ने बताया कि उसका विवाह गांव बुर्ज रायके निवासी सुखदीप सिंह से हुआ था। पिछले दिनों उसके पति सुखदीप सिंह, ससुर कुलविंदरपाल सिंह, सास सुखविंदर कौर और ननद कोमलप्रीत कौर ने उसे मायके से दहेज लाने की मांग की। जब उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो मारपीट की। घायल होने कारण राजविंदर कौर सरकारी अस्पताल घरियाला में दाखिल रही। अब उसके पति सुखदीप सिंह ने उसे तलाक दिए बिना ही अपने पारिवारिक मेंबरों के साथ मिलकर परमप्रीत कौर नामक महिला से शादी रचा ली। इस संबंध में एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें