फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 60 हजार की मारी ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 60 हजार की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। विदेश भेजने के नाम पर 60 हजार की ठगी करने वाले एक आरोपी के विरुद्ध कलानौर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार दयाल सिंह पुत्र सूरता सिंह निवासी गांव रोसे ने जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर को 13 सितंबर 2017 को शिकायत दी थी कि उनके बेटे अमनदीप सिंह को कुवैत भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी सतनाम सिंह निवासी नई आबादी उमरपुरा बटाला ने 60 हजार की ठगी की है। आरोपी न तो अमनदीप को विदेश भेज सका और न ही पैसे वापस कर रहा है। मामले की जांच का काम डीएसपी स्पेशल ब्रांच को सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी सतनाम सिंह के खिलाफ कलानौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें