बर्खास्त सिपाही से दो लाख ठगे, 3 नामजद
गुरदासपुर। नौकरी बहाल करवाने के नाम पर बर्खास्त सिपाही से दो लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना घुम्मणकलां की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मुख्तयार सिंह निवासी गांव मुस्तरापुर ने बताया कि वह पीएपी में सिपाही था। गैरहाजिर होने से विभाग ने उसे 1993 में डिसमिस कर दिया था। आरोपी जसवंत सिंह, मनजीत कौर पत्नी जसवंत सिंह व अमर सिंह सभी निवासी गांव जेठूवाल अमृतसर ने उसके साथ संपर्क करके कहा कि उनकी अच्छी पहुंच है और वह उसे नौकरी पर बहाल करा सकते है। इसके बदले उक्त लोगों ने दो लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतते के बाद भी आरोपियों ने उसे नौकरी पर बहाल नहीं करवाया। जांच में शिकायत सही मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।