फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान से मोबाइल चोरी करके फरार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े की दुकान से मोबाइल चुराकर आरोपी फरार
विज्ञापन

गुरदासपुर। कपड़े की दुकान से मोबाइल चोरी करके भागे आरोपी के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में नरिंद्र कुमार पुत्र बोध राज निवासी आदर्श नगर गुरदासपुर ने बताया कि उसकी दाना मंडी जीटी रोड पर कपड़े की दुकान है। शनिवार को वह अपनी दुकान पर था कि करीब 3 बजे एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और उसे सूट दिखाने को कहा। वह जब कपड़ा लेने गया तो आरोपी दुकान में चार्ज पर लगा मोबाइल मार्का जीव रंग काला लेकर भाग गया। उसका पीछा किया गया लेकिन वह हाथ नहीं आया। दुकान मालिक ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि मोबाइल पलविंद्र्र सिंह निवासी कोटली सरफ पुलिस स्टेशन सदर उसका मोबाइल लेकर भागा है। जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें