दहेज के लिए परेशान करने वाले पति, सास व ससुर पर केस
गुरदासपुर। दहेज के लिए परेशान करने वाले पति, सास, ससुर के खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में मोनिका बैंस पुत्री बलविन्द्र कुमार निवासी सुखमणी पिंडोरी रोड गुरदासपुर ने बताया कि उसका विवाह डेविड एम प्रतीक पुत्र तरसेम मसीह निवासी पार्क एवन्ेयू काहनूवान रोड बटाला के साथ 7 मई 2014 को हुआ था। विवाह के बाद उसका पति, ससुर तरसेम मसीह व सास निर्मला उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोपियों ने उसके मायके परिवार द्वारा दिया स्त्री धन भी खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस को मिली शिकायत की जांच उप पुलिस कप्तान बलदेव सिंह द्वारा करके दी रिपोर्ट के आधार पर पति, सास व ससुर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।