एक किलों हेरोइन सहित आरोपी काबू
तरनतारन। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति से 1 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी इन्वेस्टिगेशन तिलक राज ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई बलदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ गंडीविंड क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वहां पर उन्होंने गांव भूसे के समीप शक के आधार पर जब बलजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी वासी लदेवाल की तलाशी ली तो उससे 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। एसपी ने बताया की आरोपी के खिलाफ वर्ष 2014 में भी डीजे पर गाना लगाने को हुए विवाद के मामले में दिलबाग सिंह वासी सन साहेब छरहटा का कत्ल करने के आरोप में भी केस दर्ज है। उस मामले में आरोपी जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था और हेरोइन तस्करी का कार्य करने लगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सराय अमानत खां में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।