पैसों के लेेेनदेन में मारपीट, दो पर मामला दर्ज
झुनीर(मानसा)।
गांव नंदगढ़ से झुनीर पुलिस ने पैसों के लेन-देन में एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को नंदगढ़ निवासी सुखजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने हरपाल सिंह से कुछ पैसे लेने थे। जब वह पैसे मांगने गया तो उल्टा उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने हरपाल सिंह और रूप सिंह निवासी नंदगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।