फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक सवारों ने झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने पर्स छीना
विज्ञापन

महिला से साथ मौजूद बच्चा रिक्शे से गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
जेल रोड पर स्थित ईजी डे के बाहर शनिवार की देर शाम को बाइक सवार दो युवकों ने रिक्शा पर जा रही एक महिला का पर्स झपट लिया और फरार हो गए। इस दौरान महिला के साथ रिक्शा पर सवार बच्चा भी नीचे गिर गया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। पुलिस का कहना है कि घटना की कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

ईजी डे के पास स्थित दुकानदारों ने बताया कि शनिवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे केंद्रीय जेल की तरफ से एक रिक्शा पर सवार मां और बेटी गुरदासपुर की तरफ आ रही थी। उनके साथ रिक्शे पर दो बच्चे भी सवार थे। जैसे ही वह ईजी डे के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो युवक आए और महिला का पर्स झपटकर फरार हो गए। झपटमारी के दौरान एक बच्चा रिक्शा से नीचे गिर गया। पहले तो लोगों ने समझा कि महिलाएं केवल बच्चे के लिए चिल्ला रही है। जब तक उन्हें असलियत पता चली तो युवक फरार हो चुके थे। महिलाओं ने लोगों को बताया कि उनके पर्स में कुछ पैसे एक मोबाइल के और कुछ जरुरी कागजात थे। थाना सिटी के एसएचओ शाम लालने बताया कि उक्त लूट संबंधी उन्हें कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें